फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : rahul gandhi nomination from amethi live

कलेक्टर ऑफिस में राहुल गांधी ने भरा नामांकन, पूरा परिवार व करीबी थे साथ

Wed, 10 Apr 2019 07:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 10 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : rahul gandhi nomination from amethi live
नामांकन दाखिल करते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार व करीबी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले रोडशो करने के बाद राहुल गांधी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। यहां से वे लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी पहले ही कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई थीं। वहीं राहुल के साथ बहन, बहनोई, भांजा व भांजी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पुनिया, संजय सिंह, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान उनके समर्थकों ने खूब नारे लगाए और रथ के साथ बड़ी संख्या में लाेग उनके साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस तक गए। कुछ समर्थकों ने इस दौरान बैरिकेडिग भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेठी पहुंच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गौरीगंज आ गए हैं। यहां रोडशो करने के बाद वे 12:30 नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी अमेठी कार्यालय पहुंचे।

 

वे करीब 10:10 पर संजय गांधी अस्पताल में उनका हेलीकाप्टर उतरा। इस दौरान बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजा रेहान, व भांजी मिराया पहले ही कार से मुंशीगंज पहुंच चुके थे। राहुल गांधी गौरीगंज में रोड शो करेंगे इसके लिए बड़ी संख्या में लाेग जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मां सोनिया गांधी नामांकन के समय सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी।



नामांकन के लिए राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा व बहनोई राॅबर्ट वाड्रा मंगलवार रात भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी हैं। भुएमऊ में राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर मां सोनिया गांधी के गढ़ की चुनावी नब्ज टटोली और किला फतह करने के लिए रणनीति तय की।

प्रियंका ने भी पदाधिकारियों से मंत्रणा की और चुनाव जीतने का जोश भरा। लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद सड़क मार्ग होते हुए रात करीब आठ बजे राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जबकि फुरसतगंज एयरपोर्ट से उतरने के बाद प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और दो बच्चे रात नौ बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed