{"_id":"5cb1dce6bdec221402336542","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-modi-s-duplicate-abhinandan-gets-notice-from-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग ने दिया नोटिस
Sat, 13 Apr 2019 06:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के डुप्लीकेट कहे जाने वाले अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनकी एक वोट, एक नोट वाली टिप्पणी पर दिया गया है। आपको बता दे कि अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
अभिनंदन ने शुक्रवार को नामांकन करने के बाद कहा था कि उनका चुनावी नारा 'एक वोट, एक नोट' होगा। शुक्रवार को जारी नोटिस में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि अभिनंदन पाठक के इस बयान के पीछे वोट के लिये मतदाताओं को लालच देने की मंशा नजर आती है। लिहाजा यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है।

Trending Videos
उन्होंने कहा ' अभिनंदन पाठक को अपना जवाब दाखिल करने को 24 घंटों का समय दिया गया है। जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।' आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर दे रहे पाठक ने वाराणसी सीट से भी नामांकन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह आगामी 26 अप्रैल को वाराणसी से पर्चा दाखिल करेंगे।
पीएम मोदी जैसा दिखने और वैसा ही आधी बांह का कुर्ता-पायजामा पहनने वाले अभिनंदन ने कहा कि वह डुप्लीकेट नहीं बल्कि गम्भीर प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि वह जुमलेबाजी के खिलाफ हैं और चुनाव जीतने के बाद वह पीएम पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन करेंगे।
मूलत: सहारनपुर के रहने वाले पाठक पिछले साल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिये अनेक रैलियां की थी। लखनऊ में पांचवें चरण के तहत आगामी छह मई को मतदान होगा।