फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Election 2019 Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali objection on election schedule

मौलाना खालिद रशीद लोकसभा चुनाव की तारीखों से नाराज, बोले- रमजान को देखते बदला जाए शेड्यूल

Mon, 11 Mar 2019 10:22 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali objection on election schedule
मौलाना खालिद रशीद - फोटो : ANI

रमजान के बीच लोकसभा चुनाव होने पर ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से मुसलमानों की भावना का खयाल रखने और चुनाव तिथि रमजान माह से पहले या बाद में करने की मांग की है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात बयान को जारी कर मौलाना खालिद रशीद फ रंगी महली ने कहा, 5 मई को मुसलमानों के सबसे पवित्र महीना रमजान का चांद देखा जाएगा। चांद दिख जाता है तो 6 मई को पहला रोजा होगा। 
विज्ञापन


रोजे के दौरान देश में 6 मई, 12 मई व 19 मई को मतदान की घोषणा की गई है। इससे करोड़ों रोजेदारों को परेशानी होगी। उन्होंने चुनाव आयोग से 6, 12 व 19 मई को होने वाले मतदान की तिथि बदलने पर विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। चुनाव सात चरणों में होगा। मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को व आखिरी चरण 19 मई को होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस बार करीब 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए करीब 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इस बार वोटिंग मशीन में वीवीपैट भी लगाई गई है और उम्मीदवारों की तस्वीर भी नजर आएगी।

चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को, दूसरा चरण 18 अप्रैल को, तीसरा चरण 23 अप्रैल को, चौथा चरण 29 अप्रैल को, पांचवा चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई को व सातवां चरण 19 मई को होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में मतदान सात चरणों में होगा।

आइए देखतें हैं, यूपी के किस लोकसभा में कब होगा मतदान...

11 अप्रैल पहला चरण: 8 सीटें- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर

18 अप्रैल दूसरा चरण: 8 सीटें- नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी

23 अप्रैल तीसरा चरण: 10 सीटें- मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

29 अप्रैल चौथा चरण: 13 सीटें- शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

6 मई पांचवां चरण: 14 सीटें- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, केसरगंज, गोंडा

12 मई छठा चरण 14 सीटें- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

19 मई सातवां चरण: 13 सीटें- महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed