{"_id":"5cb5ef4ebdec2213fe5d42c9","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-declares-acharya-promod-krishnam-as-his-candidate-from-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने लखनऊ से अपने उम्मीदवार की घोषणा की, आचार्य प्रमोद किष्णम को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने लखनऊ से अपने उम्मीदवार की घोषणा की, आचार्य प्रमोद किष्णम को उतारा
Wed, 17 Apr 2019 12:51 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pramod krishnam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार शाम को कांग्रेस ने लखनऊ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को लखनऊ से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने शाम को एक लिस्ट जारी की। इसमें लखनऊ के साथ प्रदेश के कैसरगंज सीट से विनय कुमार पांडेय को भी उतारा है।
लखनऊ में आज ही राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन ने अपने प्रत्याशी पूनम सिन्हा की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
लखनऊ में आज ही राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन ने अपने प्रत्याशी पूनम सिन्हा की भी घोषणा की थी।
कल्कि पीठ, संभल के पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। वह कांग्रेस के एकमात्र संत प्रचारक हैं, हालांकि कुछ समय पहले अखाड़ा परिषद ने उन्हें फर्जी संतों की सूची में डाल दिया था।
पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर कांग्रेस हाईकमान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को उतारना चाहती थी। करुणा शुक्ला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वहां के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ लड़ी थीं।
वर्तमान स्थिति में लखनऊ सीट से हाईकमान की पसंद आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। बताते हैं कि प्रमोद कृष्णम हरिद्वार से लड़ने के इच्छुक थे, पर पार्टी ने उन्हें लखनऊ से उतरने को कहा है। उनके लिए लखनऊ में ऐसी जगह की तलाश भी की जा रही है, जिसका आवास के साथ-साथ चुनावी दफ्तर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके।