{"_id":"5cbe13a9bdec221424308d3c","slug":"lok-sabha-election-2019-181-candidates-to-contest-from-14-seats-in-fifth-phase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : पांचवें चरण में 14 सीटों पर 181 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : पांचवें चरण में 14 सीटों पर 181 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
Tue, 23 Apr 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की 14 सीटों पर 181 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन महज दो उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ने का निर्णय लिया। इस चरण में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि बाराबंकी और फैजाबाद से एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया। धौरहरा में 08 प्रत्याशियों, सीतापुर में 12, मोहनलालगंज (सुरक्षित) में 12, लखनऊ में 15, रायबरेली में 15, अमेठी में 27, बांदा में 08, फतेहपुर में 10, कौशांबी (सुरक्षित) में 12, बाराबंकी में 13, फैजाबाद में 13, बहराइच (सुरक्षित) में 10, कैसरगंज में 12 और गोंडा में 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। पांचवें चरण के लिए 6 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

छठे चरण में 191, सातवें के लिए 5 नामांकन दाखिल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि छठे चरण की 14 सीटों पर 22 अप्रैल तक 191 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। सोमवार को 105 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। वहीं, सातवें चरण की 13 सीटों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।