फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: Sixty percent Muslim candidates of sp-bsp alliance winner

गठबंधन के मुस्लिम प्रत्याशी फर्स्ट डिवीजन पास, सपा-बसपा के 10 में से छह जीते

Fri, 24 May 2019 07:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 May 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: Sixty percent Muslim candidates of sp-bsp alliance winner
सपा-बसपा के छह मुस्लिम उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन के मुस्लिम प्रत्याशी संख्याबल के लिहाज से प्रथम श्रेणी में पास हुए। गठबंधन ने कुल 10 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से छह जीत गए। यानी मुस्लिम प्रत्याशियों के लिहाज से गठबंधन का रिजल्ट 60 फीसदी रहा। 

विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं चुना गया था। हालांकि, उपचुनाव में कैराना से रालोद की तबस्सुम बेगम जीत गई थीं। इस बार सपा ने चार और बसपा ने छह मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। सपा के चार में से तीन प्रत्याशी मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन, संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान और रामपुर से पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां विजयी रहे। आजम खां सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए करीब एक लाख 10 हजार मतों से जीते। कैराना से सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम नहीं जीत पाईं। वे दूसरे नंबर पर रहीं। 
विज्ञापन


सहारनपुर से बसपा उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान कांग्रेस की ओर से इमरान मसूद को मैदान में उतारे जाने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देने में कामयाब रहे। अमरोहा से बसपा के कुंवर दानिश अली और गाजीपुर से अफजाल अंसारी ने भी जीत दर्ज की। वहीं, धौरहरा से बसपा प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी, डुमरियागंज से आफताब आलम और मेरठ से हाजी महमूद याकूब के सिर जीत का सेहरा नहीं बंध सका।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के आठों मुस्लिम प्रत्याशियों को शिकस्त  
कांग्रेस ने यूपी में आठ मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सभी को शिकस्त का सामना करना पड़ा। सहारनपुर से इमरान मसूद, बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, खीरी से जफर अली नकवी, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, सीतापुर से कैसर जहां और देवरिया से नियाज अहमद नहीं जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed