यूपी में कांग्रेस की दुर्दशा से निराश प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कांग्रेस की दुर्दशा से निराश उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने शुक्रवार को किए गए ट्वीट में कहा कि यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी ज़िम्मेदारी को सफ़ल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए ख़ुद को दोषी पाता हूँ। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।
हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि यूपी की 80 सीटों में कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी है।
जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई।
यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी ज़िम्मेदारी को सफ़ल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए ख़ुद को दोषी पाता हूँ। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।— Raj Babbar (@RajBabbarMP) May 24, 2019विज्ञापन
वहीं, अमेठी में राहुल गांधी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा है।
Yogendra Mishra, President of District Congress Committee- Amethi, resigns from the post taking responsibility for the defeat. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/cW2ScYjcDM
— ANI UP (@ANINewsUP) May 24, 2019
सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव 2019 में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।