{"_id":"5ce3bf4fbdec2206ff5a68d6","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-press-conference-of-chief-election-officer-over-ruckus-on-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलतफहमी के चलते ईवीएम को लेकर हो रहा हंगामा, कड़ी सुरक्षा में हैं मशीनें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलतफहमी के चलते ईवीएम को लेकर हो रहा हंगामा, कड़ी सुरक्षा में हैं मशीनें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Tue, 21 May 2019 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने ईवीएम मशीनों को लेकर मचे हंगामे पर कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने मीडिया से भी सही तथ्यों के साथ खबरें प्रकाशित करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों पर कहा कि डुमरियागंज और चंदौली में जो एक्स्ट्रा ईवीएम और वीवीपैट बची थीं उन्हें बाहर लाया जा रहा था। लोगों ने गलतफहमी के चलते विरोध किया। उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया जिस पर सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अब पूरी तरह शांत हैं।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि सुरक्षा के लिए गाजीपुर के प्रत्याशी ने तीन से पांच लोगों को स्ट्रांग रूम के बाहर बैठाने को कहा था। जिलाधिकारी ने उनकी बातें मान ली हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ पूरी हुई है। इस पर हंगामा नहीं करना चाहिए।