फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia institute rusticate 6 students for fighting in the shop

हड़ताल के दौरान दुकान में मारपीट करने वाले छह छात्रों को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने निलंबित किया

Wed, 19 Jun 2019 12:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 19 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
lohia institute rusticate 6 students for fighting in the shop
lohia institute
हड़ताल-प्रदर्शन के दौरान सोमवार को एमबीबीएस छात्रों की ओर से की गई मारपीट, लूटपाट को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने गंभीरता से लिया है। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर छह छात्रों को निलंबित कर हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही यूरोलॉजी विभाग के प्रो. ईश्वर राम धयाल को विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इस दौरान निलंबित छात्रों के कैंपस में घुसने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


छात्रों ने संस्थान के पास की दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट की थी। इसे लेकर दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने चिकित्सा अधीक्षक, डीन के साथ बैठक कर प्रथम दृष्टया जांच को कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. सुनील दत्त काण्यपाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चिकित्सा अधीक्षक प्रो. भुवनचंद तिवारी और न्यूक्लियर मेडिसिन के प्रो. धनंजय सिंह भी थे। कमेटी को 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कमेटी की रिपोर्ट पर डीन प्रो. एसएस राजपूत ने छह छात्रों को निलंबित कर दिया। इन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है। 

इन छात्रों पर हुई कार्रवाई

निलंबित किए जाने वाले छात्रों में एमबीबीएस 2017 बैच के आरुष भारती, कामता प्रसाद, अविनाश त्रिपाठी, शत्रुध्न  कुमार एवं 2018 बैच के अर्पित गुगलानी और इमरान अहमद हैं।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
संस्थान के नियम सभी के लिए एक हैं। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर छह छात्रों को निलंबित किया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- प्रो. एके त्रिपाठी, निदेशक, लोहिया संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed