फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lodge Fir against Ambulance company

एंबुलेंस न आने पर १०८ पर एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Jun 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lodge Fir against Ambulance company
एंबुलेंस न आने पर डॉक्टर ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

माल सीएचसी में इलाज के बाद युवती की मौत का मामला
माल सीएचसी में इलाज के बाद युवती नेहा की मौत मामले में माल सीएचसी के डॉ. हरिओम निगम ने शुक्रवार को 108 एंबुलेंस सेवा (जीवीईके) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि एंबुलेंस न मिलने से युवती को तीमारदार बाइक पर ले गए। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई थी। मामले की एफआईआर की कॉपी शासन और एंबुलेंस सेवा को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
पहली बार दर्ज हुई एफआईआर
सूत्रों की मानें तो जिले में पहली बार एम्बुलेंस सेवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, वह भी सीएमओ के निर्देश पर। इससे पहले कई बार एंबुलेंस न आने से मरीजों की जान चली गई, मगर स्वास्थ्य विभाग की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। स्वास्थ्य विभाग जब खुद फंसा तो एम्बुलेंस सेवा पर सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

एम्बुलेंस आने से पहले तीमारदार ले गए थे मरीज
तीमारदार शुभम ने 108 पर कॉल किया था। उस वक्त एंबुलेंस बीकेटी से चल चुकी थी। एंबुलेंस के आने से पहले तीमारदार शुभम मरीज नेहा की हालत बिगड़ती देख उसे खुद से बाइक पर ले गए थे। तीमारदारों ने लिखित बयान दिया है कि एंबुलेंस सेवा की इसमें कोई गलती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय यादव, प्रवक्ता, जीवीके ईएमआरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed