{"_id":"5f0acab78ebc3e635627fab4","slug":"locusts-attack-in-lucknow-and-many-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कई जिलों में तांडव मचाने के बाद लखनऊ में पहुंचा टिड्डी दल, कई इलाकों में आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कई जिलों में तांडव मचाने के बाद लखनऊ में पहुंचा टिड्डी दल, कई इलाकों में आतंक
Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jul 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
हवा में दिखा टिड्डी दल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कई जिलों में तांडव मचाने के बाद टिड्डियों का दल लखनऊ पहुंच गया है। रविवार दोपहर को सबसे पहले शहर के घंटाघर के पास हवा में एक बड़े दल को देखा गया। इसके बाद शहर के डालीगंज, निशातगंज, मड़ियांव व विकास नगर में टिड्डी दल देखा गया। शहर के कई इलाकों में दहशत रही।
विज्ञापन
इसके पहले शनिवार को हरदोई के रास्ते सीतापुर, बहराइच और श्रावस्ती में टिड्डियों के दल ने तांडव मचाया। सीतापुर के पिसावां से मछरेहटा, फिर सिधौली, बिसवां, रामपुर मथुरा व रेउसा होते हुए बहराइच जिले में दाखिल हो गया। जिन इलाकों में यह दल पहुंचा वहां के किसान पहले से ही अलर्ट थे।
विज्ञापन
उन्होंने खेत में पहुंचकर तेज ध्वनि से थाली बजाकर इन्हें भगाने का प्रयास किया। बहराइच के महसी तहसील के तेजवापुर होते हुए टिड्डी दल जिला मुख्यालय पहुंचा। टिड्डियों का दल काफी नजदीक होने से किसान दहशत में रहे। एक साथ पहुंचे टिड्डी दल ने फसलों व पेड़ों पर बैठकर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, बलरामपुर में भी टिड्डी दल ऊपर ही ऊपर से गुजर गया। किसानों ने मामले की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। कृषि अधिकारियों ने किसानों को सतर्क रहने के आदेश दिए।