फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lockdown in up 19 thousand homeguards got new duties

लॉकडाउन में 19 हजार होमगार्डों को मिलीं नई ड्यूटियां, 59 जिलों से संचालित हो रही बसों में लगी ड्यूटी

Mon, 11 May 2020 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up 19 thousand homeguards got new duties
फाइल फोटो
लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड को नई ड्यूटियां मिली हैं। ये होमगार्ड कोविड 19 को देखते हुए विभागीय बजट से ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इनकी ड्यूटी प्रदेश के 59 जिलों से संचालित हो रही बसों में लगाई गई है।  
विज्ञापन


होमगार्ड विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 महामारी फैलने से पहले 68850 होमगार्ड ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन इन विषम परिस्थतियों को देखते हुए जिलों की ओर से होमगार्ड की मांग गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद 19055 और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई। यानी अब प्रदेश में उपलब्ध लगभग 90 हजार होमगार्ड में से 85905 होमगार्ड को ड्यूटी मिल गई है। इससे होमगार्ड के परिजनों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद होमगार्ड का वेतन भी सिपाही के न्यूनतम वेतन के बराबर कर दिया गया था। इसकी वजह से पुलिस महकमे सहित कुछ अन्य विभागों ने होमगार्ड की ड्यूटी में कटौती कर दी थी। 

पुलिस महकमे ने 2018 में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए अपने बजट से भुगतान के आधार पर 25000 होमगार्ड लिए थे, लेकिन पिछले वर्ष होमगार्ड का मानदेय बढ़ने के बाद बजट का हवाला देते हुए ड्यूटी कम करनी शुरू कर दी। 

इसको लेकर मचे हंगामे के बाद इसे वापस लेने की घोषणा की गई थी। अभी पुलिस के बजट पर प्रदेश में 15 हजार होमगार्ड काम कर रहे हैं। इसके अलावा 35 हजार होमगार्ड विभागीय बजट से नियमित शांति व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। यूपी 112 और प्रदेश की जेलों में भी होमगार्ड सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed