फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lockdown

साप्ताहिक बंदी में दुकानें बंद, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown
ोटो-1-बलरामपुर में रविवार को गोण्डा रोड पर पसरा सन्नाटा।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन रविवार को भी दुकानें तो बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन की तरफ से रात्रिकालीन कर्फ्यू के साथ-साथ सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन की तरफ से अपने निर्णय का अनुपालन कराने के लिए जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रफ्तार को कम करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार व रविवार को जिले के सभी बाजारों के दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम श्रुति ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का अनुपालन कराने के लिए एसपी हेमंत कुटियाल से वार्ता कर जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को दुकानों को बंद कराने और भीड़भाड़ नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को भी बंदी के दौरान दुकानों की चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन के इस निर्देश के बाद भी साप्ताहिक बंदी के पहले दिन दुकानें तो बंद रहीं लेकिन सड़कों पर भीड़भाड़ कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed