फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lockdown

वीकेंड लॉकडाउन पर हनुमानगढ़ी में भक्तों के प्रवेश पर रही रोक.

Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
lockdown
अयोध्या। वीकेंड लॉकडाउन के चलते शनिवार को एक बार फिर रामनगरी में सन्नाटा पसरा रहा। सरयू घाट से लेकर मठ-मंदिर भक्तों से सूने नजर आए तो दुकानें आदि बंद रहीं। प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। हनुमानगढ़ी मंदिर में वीकेंड लॉकडाउन के चलते भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रामलला में दर्शन-पूजन होता रहा। वहीं बहुत ही कम संख्या में भक्त रामलला के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन

रामनगरी के मठ-मंदिरों सहित बाजारों को एक जून से खोल दिया गया है। हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन घोषित है। अनलॉक वन के पहले वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को पुलिस रोकती व टोकती नजर आई। यही नहीं सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में लॉकडाउन के चलते भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

शनिवार होने के नाते हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे भक्तों को वापस भेज दिया गया। बहुत सारे भक्त सीढ़ियों पर माथा टेककर वापस चले गए। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने भक्तों से अपील किया है कि वीकेंड लॉकडाउन का पालन करें, घरों पर रहकर पूजा-अर्चना करें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई गाइडलाइन के पालन से कोरोना को हराया जा सकता है। कनक भवन, दशरथमहल सहित अन्य मंदिरों के पट बंद रहे। रामलला का दरबार भक्तों के लिए खुला रहा, लेकिन लॉकडाउन के चलते भक्तों की संख्या सीमित रही। सरयू घाटों पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक स्नान पर प्रशासन ने रोक लगा रखी थी। शहर में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें छोड़कर बाकी दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले कुछ दुकानदारों का चालान काटा तो कुछ को नसीहत देकर छोड़ा। सीओ अयोध्या राजेश राय ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी जरूर है लेकिन हमें लगातार सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहा कि हनुमानगढ़ी में दर्शन पर रोक रही, लोगों से वीकेंड लॉकडाउन के पालन की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed