फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loan of Rs 1 crore actually taken submitting fake documents bank officers and middlemen involved

SBI में बड़ा फ्रॉड: फर्जी दस्तावेज लगाकर एक करोड़ का लोन हड़पा, तीन बैंक अधिकारी भी शामिल

Wed, 16 Apr 2025 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 05:14 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फर्जी दस्तावेज लगाकर एक करोड़ रुपये का लोन लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में 11 खाताधारकों, तीन बैंक अधिकारियों और तीन बिचौलियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Loan of Rs 1 crore actually taken submitting fake documents bank officers and middlemen involved
ठगी ( प्रतीकात्मक चित्र)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनगंज की डालीगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में फर्जी दस्तावेज लगाकर 11 लोगों पर 1 करोड़ 6 लाख 15 हजार एक्सप्रेस क्रेडिट लोन हासिल करने का आरोप लगा है। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन सिंह ने सभी 11 लोन धारकों, तीन बिचौलियों, तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर और मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन के खिलाफ हसनगंज थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


विपिन सिंह के अनुसार 15 जुलाई 2023 से 30 जनवरी 2024 के बीच 11 खातेदारों को एक्सप्रेस क्रेडिट लोन पास किया गया। इस अवधि के दौरान शाखा के कारोबार में आश्चर्यजनक वृद्धि मिली। शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि नियम को दरकिनार करते हुए फर्जी दस्तावेज के सहारे उक्त 11 खाताधारकों को 1 करोड़ 6 लाख 15 हजार का लोन पास किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: 20 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर, फिलहाल विक्षोभों का असर कम कर रहा है गर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि लोन हासिल करने के लिए वेतन पर्ची, फर्जी केवाईसी, फर्जी जन्मतिथि का प्रमाण पत्र लगाया गया था। इस फर्जीवाड़े में बैंक के कुछ कर्मचारी और कुछ बिचौलिए भी शामिल रहे। जांच पूरी हो जाने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।


ये भी पढ़े- UP : सीएम योगी से मिले भरतकुंड के महंत और पुजारी, बोले तीर्थस्थल भरतकुंड का भी हो जीर्णाद्धार

ये हैं आरोपी लोन धारक
1- गब्बर, 2- श्रीमती कुसुमा, 3- गोपाल सिंह, 4- विनय कुमार, 5-सुमित कुमार, 6- धर्मपाल, 7- विजय कुमार, 8- अकील, 9- राम गोपाल, 10- उदयवीर सिंह और 11- अब्दुल हाफिज।

इन बिचौलियों पर हुआ केस
सर्वेश कुमार, सुमित कुमार और अंबेडकरनगर निवासी डाली सिंह।

इन बैंक अफसरों के नाम आए सामने
एफआईआर में तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजीव त्रिपाठी, फील्ड ऑफिसर अमृता चटर्जी और मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन अमित जैन नामजद हैं। आरोप है कि तीनों ने ऋण दस्तावेजों का मूल्यांकन करने और बैंक के दिशा निर्देशों की देखरेख में लापरवाही की है। मैनेजर बैंकिंग ऑपरेशन अमित जैन ने बैंक से संबंधित आईडी व पासवर्ड को बिचौलियों के साथ साझाकर बैंक की गोपनीयता भंग की।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed