{"_id":"67aba67c933b540aba0085b6","slug":"loader-standing-on-the-side-of-the-track-crossing-closed-raebareli-news-c-101-1-rai1002-127423-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक के किनारे खड़ा रहा लोडर, बंद की क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक के किनारे खड़ा रहा लोडर, बंद की क्रॉसिंग
Wed, 12 Feb 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित बंद रेलवे क्रासिंग के अंदर खड़े लोडर को देखकर लोक
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर के एनटीपीसी रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही हुई। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को आगे बढ़ने का सिग्नल मिल गया। इस पर लोडर को ट्रैक के किनारे खड़ा कर क्राॅसिंग का गेट बंद कर दिया गया। लोको पायलट ने लोडर को देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। करीब पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।
ऊंचाहार नगर की रेलवे क्राॅसिंग संख्या 43 सी पर मरम्मत का काम चल रहा है। मंगलवार शाम एक लोडर रेलवे का सामान लेकर आया और क्राॅसिंग पर ही वाहन खड़ा कर सामान उतारने लगा। इसी दौरान वंदेभारत ट्रेन को सिग्नल रनथ्रू हो गया। गेटमैन ने लोडर को क्राॅसिंग से बाहर निकाले बिना गेट बंद कर दिया। इस कारण लोडर पटरी के किनारे ही खड़ा रहा।
शाम लगभग 5:14 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस ऊंचाहार स्टेशन पार कर क्राॅसिंग पर पहुंची तो उसके लोको पायलट को लोडर क्राॅसिंग के अंदर खड़ा दिखाई दिया। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और ट्रेन से उतर कर निरीक्षण किया। लगभग पांच मिनट बाद ट्रेन आगे बढ़ी। ट्रेन लक्ष्मणपुर स्टेशन पहुंची तो लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर मेमो दिया।
विज्ञापन
इस पर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी व आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि, स्टेशन अधीक्षक जवाब देने से कतराते रहे। उन्होंने बताया कि ट्रेन रुकी थी, लेकिन उसके रुकने की वजह उन्हें पता नहीं है। खास बात यह रही कि ट्रेन क्यों रोकी गई थी, इस अधिकारी जवाब देने से कतराते रहे।