{"_id":"87c1827f6c729e8fe628bebc8fbd07bb","slug":"lnt-officers-meet-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"L&T ने सीएम से मांगा लखनऊ मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
L&T ने सीएम से मांगा लखनऊ मेट्रो का काम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण को लेकर एलएंडटी फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
एलएंडटी के अधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। दिल्ली में कोई सरकार नहीं बनी। इसका असर लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना पर भी पड़ेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के लिए राष्ट्रपति शासन और पूर्ववर्ती सरकार के शासन में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों ही शासन कांग्रेस प्रभावित हैं।
विज्ञापन
ऐसे में डीएमआरसी लखनऊ मेट्रो का प्रस्ताव अपनी बोर्ड मीटिंग में ला पाएगा, इसकी संभावना कम ही है। ऐसे में लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एलएंडटी को मेट्रो निर्माण का काम सौंप सकता है।
विज्ञापन
हैदराबाद में एलएंडटी पीपीपी पर यह काम कर रहा है, जिसकी तारीफ भी हो रही है।
14 दिसंबर को दिल्ली में बस अड्डों को पीपीपी पर देने संबंधी होने वाली मीटिंग में एलएमआरसी के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है।