{"_id":"3c807fea27ecdfc28b1a8da36d4a5d69","slug":"lmrc-first-board-meeting-on-5-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएमआरसी की पहली बोर्ड मीटिंग पांच दिसंबर को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएमआरसी की पहली बोर्ड मीटिंग पांच दिसंबर को होगी
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 28 Nov 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) की पहली बोर्ड मीटिंग पांच दिसंबर को होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल एजेंडा नहीं बनाया गया है। अगले एक-दो दिन में एजेंडे के सारे बिंदु फाइनल कर दिए जाएंगे।
माना जा रहा है कि इस बैठक में परियोजना के क्रियान्वयन,स्टाफ की भर्ती,डेपुटेशन और वित्तीय पोषण से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे।
एलएमआरसी को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी एक्ट की ओर से मान्यता मिल गई है। इसके बाद में अब पहली बोर्ड मीटिंग की तारीख भी तय कर ली गई है। पांच दिसंबर बृहस्पतिवार को बोर्ड मीटिंग होगी।
विज्ञापन
एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहली बोर्ड मीटिंग जनपथ स्थित कार्यालय में शाम 4:00 बजे से होगी,जिसका एजेंडा बनाना शुरू कर दिया गया है। इसे अगले एक -दो दिन में फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बोर्ड मीटिंग में संभावित प्रस्ताव
एलएमआरसी के लिए जिन-जिन विभागों से डेपुटेशन पर कर्मचारी और अधिकारी लाए जाएंगे, यह फैसला सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
मेट्रो डिपो के लिए गांव बेहसी की 30 एकड़ और आसाराम आश्रम की 15000 वर्ग फुट जमीन का अर्जन संबंधी प्रस्ताव आ सकता है।
एलएमआरसी के बैंक अकाउंट और विभिन्न एजेंसियों से एलएमआरसी को मिलने वाले धन संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव आ सकते हैं।
कॉरपोरेशन को व्यवसाय करने की अनुमति देने वाले प्रमाणपत्र का आवेदन करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।
कर्मचारियों और अधिकारियों की भर्ती दो साल बाद
एलएमआरसी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती अभी नहीं की जाएगी। इसमें कम से कम डेढ़ से दो साल का समय लगेगा।
कॉरपोरेशन के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि हमारा भर्ती करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। रेलवे और अन्य संबंधित विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लोग लिए जाएंगे।
दो साल बाद जब सिविल वर्क अंतिम दौर में होंगे तब भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।