फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lmrc, dmrc or rvnl, who gets lucknow metro

एलएमआरसी, डीएमआरसी या फिर आरवीएनएल!

Sat, 14 Dec 2013 08:32 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 14 Dec 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
lmrc, dmrc or rvnl, who gets lucknow metro

मेट्रो की हाई पावर कमेटी मीटिंग में बड़े फैसले होंगे। इस बात की औपचारिक पुष्टि लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के निदेशक ने शनिवार को कर दी।

विज्ञापन


टर्न-की पर मेट्रो का काम होगा या नहीं, इस संबंध में भी बड़ा फैसला 17 दिसंबर को होने वाली बैठक में होगा।

ऐसे में यह तय है कि 17 दिसंबर का दिन मेट्रो रेल परियोजना के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को साथ लिया जाएगा या रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को, इससे पर्दा अभी नहीं उठाया है।

26 दिसंबर को डीएमआरसी की बोर्ड मीटिंग

एलएमआरसी के निदेशक राजीव अग्रवाल के अनुसार 26 दिसंबर को डीएमआरसी की बोर्ड मीटिंग होगी। मगर, इससे पहले अगर एचपीसी के टर्न-की का निर्णय लेने पर सवाल खड़ा होगा कि क्या डीएमआरसी को काम न देने का फैसला सरकार ने ले लिया गया है।
विज्ञापन


गुपचुप तरीके से एलएमआरसी के ऑफिस में 17 दिसंबर को होने वाली एचपीसी का एजेंडा तैयार किया जा रहा है। वेबसाइट, लोगो, भूमि अधिग्रहण और कुछ अन्य मुद्दों को बैठक में रखा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है कि आखिरकार सरकार मेट्रो संबंधित निर्माण कार्य को किस रूप में करवाएगी। इसका जवाब देने को कोई तैयार नहीं है।

सामने हैं तीन विकल्प
1.
पहला विकल्प है कि डीएमआरसी की 26 दिसंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग का इंतजार किया जाए। अगर कॉरपोरेशन लखनऊ मेट्रो का काम करने का फैसला अपनी मीटिंग में कर दे, तो काम उसे ही दे दिया जाए। टर्न-की के आधार पर फिर डीएमआरसी यहां का काम करेगा।

2. डीएमआरसी को दरकिनार कर रेल विकास निगम लिमिटेड को काम दे दिया जाए। मगर दिक्कत यह है कि आरवीएनएल मेट्रो निर्माण क्षेत्र की नई संस्था है। कोलकाता में उसका परसेंटेज 9.25 फीसदी है। यह बजट डीएमआरसी के मुकाबले 3.25 फीसदी अधिक है।
3. तीसरा विकल्प है कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन खुद टेंडर करे और एलएंडटी जैसी किसी कंपनी का चयन कर मेट्रो निर्माण का काम करवाए। ऐसा करने के लिए एलएमआरसी को टेंडर कमेटी का भी गठन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed