फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LLM and pg management interview on 14

लविवि : एलएलएम व पीजी मैनेजमेंट का इंटरव्यू 14 से

Sun, 12 Sep 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
LLM and pg management interview on 14
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ रही है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को एलएलएम व पीजी मैनेजमेंट कोर्सों के इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। वहीं, कई कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने एलएलएम की प्रवेश परीक्षा दी है। उनका साक्षात्कार 14 से 18 सितंबर तक न्यू कैंपस स्थित विधि विभाग में होगा। साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र पर अंकित समय एवं तिथि पर अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित रहें।
विज्ञापन

इसी क्रम में पीजी मैनेजमेंट (एमबीए व एमटीटीएम) पाठ्यक्रम में जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी है। उनका भी साक्षात्कार 14 से 17 सितंबर तक विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित व्यापार प्रबंधन विभाग में होगा। इसके साक्षात्कार के लिए भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके साक्षात्कार के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन पीएचडी लिखित परीक्षा के आधार पर विषयवार इंटरव्यू के लिए अर्ह अभ्यर्थियों की सूची भी रविवार 12 सितंबर को जारी करेगा। अभ्यर्थी दोपहर बाद इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

एमएड प्रवेश परीक्षा में 67 फीसदी हुए शामिल
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को एमएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में सुबह 11 से 12.30 बजे तक आयोजित परीक्षा में 792 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 396 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति लगभग 67 फीसदी रही है। शाम की पाली में 03 से 4.30 बजे तक समाज कार्य की परीक्षा में 220 अभ्यर्थी उपस्थित और 94 अनुपस्थित रहे। प्राणि विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में 585 अभ्यर्थी उपस्थित और 241 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed