{"_id":"5e0d987b8ebc3e87dc40690d","slug":"llb-paper-leak-investigation-report-submitted-to-lucknow-university-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति को सौंपी एलएलबी पेपर लीक मामले की जांच रिपोर्ट, अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति को सौंपी एलएलबी पेपर लीक मामले की जांच रिपोर्ट, अब होगी कार्रवाई
Thu, 02 Jan 2020 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए एलएलबी पेपर लीक मामले में बनी जांच समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय इस रिपोर्ट के आधार पर अपनी कार्रवाई करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस बुला सकते हैं।
विज्ञापन
लविवि में 11 दिसंबर को एलएलबी के पेपर के संबंध में एक ऑडियो वाट्सअप पर वायरल हुआ था। इस पेपर में एलएलबी 3 ईयर के पेपर में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताया जा रहा था। इन ऑडियो में शिक्षकों के साथ पूर्व कार्यवाहक कुलपति प्रो. शैलेष कुमार शुक्ला की आवाज भी बताई गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी दी। एसटीएफ ने मंगलवार को अपनी जांच पूरी करके सौंप दी। लविवि प्रशासन ने भी इस मामले में आंतरिक जांच समिति बनाई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा जांच पूरी करने के एक दिन बाद बुधवार को आंतरिक जांच समिति ने भी अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी। रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। कुलपति स्वयं इसे सार्वजनिक करेंगे। माना जा रहा है कि समिति ने परीक्षा के कामकाज पर कई सुझाव भी दिए हैं।