{"_id":"5eac5d2b8ebc3e08ed24627e","slug":"lko-banthra-murder-case103","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के 6 लोगों का बेरहमी से कत्ल करने वाले बेटा-बहू और पोते को भेजा जेल, बेटी ने दी सभी शवों को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के 6 लोगों का बेरहमी से कत्ल करने वाले बेटा-बहू और पोते को भेजा जेल, बेटी ने दी सभी शवों को मुखाग्नि
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी
- फोटो : AMAR UJALA
लखनऊ। बंथरा इलाके के गोदौली गांव निवासी अमर सिंह उनकी पत्नी सहित 6 लोगों की बृहस्पतिवार शाम नृशंस हत्या करने के आरोपी उन्हीं के बेटे बहू और पोते को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया । वहीं उनके पास से एक तमंचा, सात कारतूस, एक खोखा, एक बाइक और गड़ासा बरामद किया। उधर, दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद सभी 6 शवों को बेटी को सौंप दिया गया। इसके बाद बैकुंठधाम में बेटी और दामाद ने सभी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
अमर सिंह के दो बेटे अजय और अरुण थे। परिवार में पत्नी रामदुलारी, बहू रामसखी, पोता सौरभ, पोती सारिका थे। अमर सिंह के साथ उनके छोटे बेटे अरुण का परिवार रहता था, जबकि बड़ा बेटा अजय दूसरी जगह पत्नी रूपा व बेटे अंकित के साथ रहता था। दोनों बेटों में संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था।बृहस्पतिवार शाम बड़ा बेटे अजय ने अपने बेटे के साथ पहले पिता फिर भाई उसके दोनों बच्चों और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मां को भी मार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी पिता-पुत्र बंथरा थाने पहुंच गए और आत्मसमर्पण कर दिया। एक साथ 6 लोगों की हत्या की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं वारदात की वजह तलाशनी शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक देर रात अमर सिंह सहित 6 लोगों की हत्या की सूचना बेटी गुड्डी को दे दी गई थी। गुड्डी उन्नाव के हसनगंज मे रहती है। एसीपी कृष्णा नगर दीपक सिंह के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को अमर, अरुण, रामदुलारी, रामसखी, सौरभ और सारिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सभी को बेटी को सुपुर्द कर दिया गया। बेटी गुड्डी पूरे परिवार का अंतिम संस्कार गांव में करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कराया। बेटी गुड्डी और उसके पति राजू ने 6 शवों को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
एसीपी दीपक सिंह के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर हत्यारे पिता, पुत्र अजय और अवनीश ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के लिए अजय ने अपने बेटे अवनीश और पत्नी रूपा के साथ साजिश रची थी। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में अजय की पत्नी रूपा को शुक्रवार दोपहर कानपुर रोड स्थित सूर्या ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रूपा के गिरफ्तार होने की बात कल रात ही सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने आज गिरफ्तारी दिखाई है। उधर, देर शाम को तीनों आरोपियों का बयान लेने के बाद जेल भेज दिया गया। थाने पर हत्या आरोपी पिता-पुत्र ने सिलसिलेवार वारदात की कहानी सुनाई। यहां तक कि पिता पर चारित्रिक आरोप भी लगाए। पुलिस के मुताबिक अजय का अपने पिता अमर सिंह से रिश्ता काफी खराब था। दोनों के बीच मारपीट पहले भी हो चुकी थी। एक मुकदमा उन्नाव के हसनगंज थाने में पहले से दर्ज था।
एक साथ 6 लोगों की हत्या होने की सूचना जैसे ही बृहस्पतिवार रात गोदौली और आसपास के इलाकों में पहुंची तो दहशत का माहौल हो गया। शुक्रवार को ग्रामीण सहमे हुए थे। अधिकारियों ने गांव की सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। वहीं मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला गोदौली गांव पहुंचे थे। वहां अमर सिंह की बेटी से मुलाकात की उसे सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन