{"_id":"5f28edaa795de4203b024113","slug":"lk-advani-murali-manohar-joshi-and-kalyan-singh-will-not-be-included-in-the-ram-mandir-bhoomi-pujan-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह नहीं होंगे शामिल, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर: लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह नहीं होंगे शामिल, ये है वजह
Tue, 04 Aug 2020 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पूरे भारत से प्रमुख 36 परंपराओं के 135 संत-महात्माओं समेत कुल पौने दो सौ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों पांच अगस्त को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में बेहद बुजुर्ग होने के कारण कोरोना को देखते हुए राममंदिर आंदोलन के प्रमुख अगुवा रहे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
चंपत राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर संघ प्रमुख मोहन राव भागवत, ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही रहेंगें।
विज्ञापन
पूरे देश से अब तक 1500 से अधिक पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी और दो हजार से अधिक स्थानों व सौ से अधिक पवित्र नदियों, कुंडों आदि से रामभक्तों ने जल भेजा है।

पहला निमंत्रण गणेश और दूसरा इकबाल को
चंपत राय ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट का पहला निमंत्रण कार्ड विघ्नहर्ता गणेश भगवान को दिया गया है जबकि दूसरा कार्ड बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को। लावारिस लाशों की अंतिम क्रिया करने के लिए जाने माने समाजसेवी पद्मश्री विभूषित मोहम्मद शरीफ को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
कार्ड के कोड से मिलेगा प्रवेश
ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि आमंत्रण पत्र भेजने की शुरूआत अयोध्या से हुई है। बाहर के सभी अतिथियों को फोन से सूचनाएं दी गई हैं, वे जब कल शाम तक यहां पहुंच जाएंगें तो खास सिक्योरिटी कोड से युक्त निमंत्रण कार्ड दिया जाएगा।
चंपत राय ने कार्ड के सिक्योरिटी कोड की अहमियत भी समझाई और कहा कि एक कार्ड पर एक व्यक्ति ही आ सकता है, उसके साथ न कोई सहयोगी होगा न ही उसके पास किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण या मोबाइल आदि होगा। लोगों के पास अपनी आईडी होना जरूरी होगा। अतिथियों को पीएम के आने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।