फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lk advani in lucknow

आखिरकार जुबां पर आ ही गया आडवाणी का दर्द

Sat, 28 Sep 2013 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 28 Sep 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
lk advani in lucknow

भाजपा में साइड लाइन किए जा चुके लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुराने अड्डे पहुंचे।

विज्ञापन


अटलजी का यह पुराना अड्डा कोई और नहीं बल्कि लखनऊ है। आडवाणी ने यहां पहले तो अटलजी द्वारा शहर को दी गई एक विरासत की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। उसके बाद उनके दिल के उद्गार बाहर निकल आए।

पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए आडवाणी ने कहा कि आजकल उन्हें अटलजी की कमी काफी अखर रही है। जाहिर है कि उनका पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान की ओर था।
विज्ञापन


आडवाणीजी को ढांढस बंधाते हुए लखनऊ से भाजपा सांसद लालजी टंडन ने इस बात पर जोर दिया कि आडवाणी पार्टी से ऊपर हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार दोपहर करीब 3:10 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे आ गए। यहां भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता उन्हें लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर काफी देर तक आडवाणी के समर्थन में नारेबाजी को देखकर ये बात साबित हो गई कि वह भले ही संघ और राजनाथ की विनिंग टीम में फिट न बैठते हों, पर जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता जस की तस बनी हुई है।


गौरतलब है कि आडवाणी को राजधानी के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। एक कार्यक्रम के लिए वह सीधे एयरपोर्ट से ही रवाना हो गए।

शाम पांच बजे आडवाणी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के साथ सेंटर की नई बिल्डिंग का लोकार्पण किया। गौरतलब है कि अटलजी ने इस कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण्ा किया था।

सूत्रों की मानें तो आडवाणी यहां लालजी टंडन और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी जैसे कुछ वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश और पार्टी की अंदुरूनी जानकारी भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed