यहां पांच मिनट में पढ़िए दिन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई: 25 अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में स्मारक संरक्षण समिति के 13 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सबको नोएडा के दलित चेतना स्थल से अटैच किया गया है।
समय: शाम 4.50 बजे
तोहफा- नए साल में राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र ने आईआईएम रोड उपकेंद्र का उद्घाटन कर शहरियों को तोहफा दिया।
समय- 4.20 मिनट पर
दौरा: यूपी में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल का दौरा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों की परेशानियों को सुना। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। लोकसभा चुनाव के बाद यह सरकार गिर जाएगी। बसपा सरकार कर्मचारियों का बकाया वेतन ब्याज सहित वापस करेगी।
समय: दोपहर 3.30 बजे
सपा के तीन नए प्रत्याशी- सपा ने अपने तीन नए प्रत्याशियों की आज घोषणा की। श्रावस्ती से मो.मसूद और राबर्ट्सगंज से मनोज कुमार सिंह को टिकट मिला। वाराणसी से कैलाश चौरसिया नए प्रत्याशी होंगे।
समय- 3.30 के आसपास
मुख्यमंत्री का बयान- गोमतीनगर स्थित होटल विवांता बाय ताज में पूंजी निवेश को लेकर चल रही गोष्ठी में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा हमेशा निवेश को बढ़ावा देने पर जोर देती है। उन्होंने यह भी कहा कि निवेश करने से बेरोजगारी दूर होगी। सीएम ने कनाडा से आए प्रतिनिधि मंडल से भी मुलाकात की। उनके साथ मुख्य सचिव जावेद उस्मानी भी मौजूद हैं।
समय- दोपहर 2.30 के बाद
छापेमारी- आम के पेड़ काटने के मामले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी आज भी जारी है। फलपट्टी काकोरी क्षेत्र में तीन आरा मशीनें सीज की गईं। वहीं लकड़ी लादकर ले जा रही गाड़ी पकड़ी गई। सभी पर मुकदमा दर्ज। संबंधित खबर के लिए यहां आएं
समय: सोमवार दोपहर
लूट: हसनगंज थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से कुछ बदमाशों ने नकदी लूट ली। डालीगंज स्थित ग्रीन क्रॉस हॉस्पिटल के सामने मुन्नी नामक महिला से लुटेरों ने हजारों रुपये छीन लिए। सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
समय: सोमवार दोपहर
अमौसी एयरपोर्ट पर हंगामा: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा जा रही है। ताजा खबर के मुताबिक गेट नंबर दो के बाद गेट नंबर तीन पर बारी से पहले दूसरे यात्रियों के जाने से यह हंगामा हो रहा है। गौरतलब है कि कोहरे की वजह से करीब पांच हजार यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं।
समय: सोमवार सुबह
कार्रवाई: यूपी में पिछले दिनों सपाइयों की गुंडई पर सीएम अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बीते दिनों औरैया और फैजाबाद में सपाइयों ने सरेआम गुंडई की थी। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी हैं।
समय: सोमवार सुबह
हत्या: मलिहाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की शिनाख्त 28 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर।
समय: सोमवार सुबह