फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Mon, 03 Feb 2014 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

कंडक्टरों की भर्ती होगी- प्रदेश में 1690 बस कंडक्टरों की भर्ती होगी। निदेशक मंडल की बैठक में यह भर्तियां प्राइवेट एजेंसी के जरिए कराए जाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

समय-
3.30 PM

लाश मिली:
मंगलवार को गोसाईंगंज से लापता हुए आठ साल के रोहित की लाश गांव के ही पास एक तालाब में मिली है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
समय:
3 PM

वारदात:
पॉलीटेक्निक चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक कार वाले ने सिपाही पर गाड़ी चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है। इस शख्स को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ गाजीपुर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

समय:
2:10 PM

खुशखबरी:
2012 के लिए भारत सरकार के खनिकर्म मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले नेशनल जियोसाइंस अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। इसमें राजधानी के दो वैज्ञानिक भी शामिल हैं। बीरबल सहानी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलिओबॉटनी के निदेशक प्रो. सुनील बाजपेयी और यहीं के डॉ. राम रतन को अर्थ साइंस पर उनके काम के लिए मार्च में नई दिल्ली में होने वाले भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
2 PM

कार में लगी आग:
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में सरेराह एक मारुति कार में आग लग गई। इसके बाद कार कुछ मिनटों में ही खाक हो गई।

क्या है पूरा मामला-
हरदोई का वकील शिवेंद्र प्रताप सिंह हाईकोर्ट जा रहा था तभी माल के मसीला हमीर गांव के पास अचानक कार में आग लग गई। वकील और उसका ड्राइवर कार से कूदकर भागे।

कार में सीएनजी किट लगी थी। देखते ही देखते आग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

कार में बैग रखा था जिसमें हाईकोर्ट के मुकदमों से संबंधित 12-14 महत्वपूर्ण फाइलें, मोबाइल फोन, नकद रुपये भी थे। जलती हुई कार देखने के लिए हाइवे पर भीड़ लग गई।

fire in car


















सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची जबकि घटनास्थल से माल थाना मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है।
समय:
1:20 PM

धरपकड़-
चिनहट स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने बीते दिनों झगड़े के बाद एक छात्र को बम मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो छात्रों को कालेज से निकाला जा चुका है। एक छात्र पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा था। पकड़े गए छात्रों को जेल भेज दिया गया है।
समय:
12 PM

सिपाही का ड्रामा-
गोमतीनगर पुलिस स्टेशन के एक सिपाही ने बीती रात करीब एक बजे खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। सिपाही मुकेश यादव एक शादी समारोह में गया था, जहां वह नशे की हालत में था। लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी। उसकी वजह से सिपाही ने खुद को बाथरूम में पिस्टल समेत बंद कर लिया। काफी समझाने के बाद करीब साढ़े नौ बजे वह बाथरूम से निकला।
समय- 9-10 AM

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed