फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Sun, 02 Feb 2014 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

सर्राफ से लूट- चौक में सोना खरीदने जा रहे सर्राफ से थानाक्षेत्र गाजीपुर में एक लाख रुपए की लूट हो गई। पीड़ित सर्राफ विष्णु ने पुलिस से आपबीती सुनाई। पुलिस के मामला दबाने की खबर है।

विज्ञापन

समय-
3.30 PM

सिपाही की मौत-
एक अपराधी को पकड़ने के दौरान हुए एक्सीडेंट में आशियाना में तैनात सिपाही की मौत हो गई।

समय- 2.30 PM

भांडाफोड़: लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने एक इंटरनेशनल हैकिंग गिरोह का भांडाफोड़ करके चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने बीते दिनों नोएडा की एक कंपनी की इंटरनेट बैंकिंग हैक करके करीब 32 लाख रुपये का चूना लगाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन

समय: 1 PM

विरोध प्रदर्शन:
गोमतीनगर में डीएलएफ कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन व घेराव हो रहा है। कंपनी पर आरोप है कि वहां मौजूद एक तालाब पर कब्जा कर लिया गया है। इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
12:30 PM

सियासत:
उत्तर प्रदेश्ा के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। प्रजापति ने केजरीवाल को अंधे की संज्ञा दी है और दिल्ली को बटेर बता दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिला अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर।
समय:
11:30 AM

बड़ा फैसला:
बीते दिनों आए हाईकोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने कुम्हारों को एससी का दर्जा दे दिया है। सरकार ने कोर्ट के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि बाकी 15 जातियों के लिए 15 फरवरी तक अधिसूचना जारी करने की तैयारी हो रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर।
समय: 11 AM

पिंक वॉक में सीएम- कैंसर जागरुकता के लिए राजधानी में पहली बार आयोजित पिंक वॉक को सीएम अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि अगले साल तक शहरों को 24 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली मिलेगी।

समय-
11: AM

साइंस कम्यूनिकेशन जरूरी- लखनऊ यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी एम.एस सोढ़ा का कहना है कि मीडिया साइंस कार्टूस को वरीयता दे। बच्चों को इससे साइंस समझने में आसानी होती है। वह आंचलिक विज्ञान नगरी में साइंस कम्यूनिकेशन वर्कशॉप को सम्बोधित कर रहे थे।
समय- 10.50 AM

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed