फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Sat, 01 Feb 2014 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

अपराध: छात्रा को अगवाकर तेजाब से जलाया, गंभीर हालत में भर्ती: सरोजनीनगर निवासी 11वीं की छात्रा है, कोचिंग पढ़ने गई थी, चचेरा मामा इंडिका से ले गया था, झुलसी हुई शहीद पथ पर रमाबाई चौकी पर फेंक गया।

विज्ञापन

समय:
5:50 PM

सफर हुआ और महंगा-
राजधानी में सिटी बस, ऑटो, टैंपो का किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि किराया सूची बाद में जारी की जाएगी। सिटी बस का किराया 22 पैसे प्रति किमी प्रति सीट और ऑटो में 96 पैसे प्रति किमी प्रति सीट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

समय- 2.45 PM

वेटलैंड डे कल-
प्रदेश का बायो-डायवर्सटी बोर्ड रविवार को रीजनल साइंस सिटी में वेटलैंड डे मनाएगा। हर साल दो फरवरी को वेटलैंड मनाया जाता है।
समय-
2.30 PM

तेंदुए का मिला शव-
लखनऊ से सटे जिले बहराइच के कर्तनियाघाट के निशनगढ़ रेंज के छपरिया गांव के निकट तेंदुए के शावक का शव मिला है। भूख और ठंड की वजह से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वनाधिकारी मौके पर रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-
2 PM

यूपी पुलिस: लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की खबर आ रही है। सूचना मिल रही है कि राजधानी के 100 से ज्यादा सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसके अलावा, एडीशनल एसपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है।
समय:
1 PM

पानी पर हंगामा-
थानाक्षेत्र गुडंबा में जल निगम के जेई और एसडीओ को लोगों ने बंधक बनाया। लोग पानी न आने से परेशान आक्रोशित हैं।
समय- 11.30 AM

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed