फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Wed, 29 Jan 2014 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

खुशखबरी: स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने घोषणा की है कि अब सभी सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच भी मुफ्त होगी। उन्होंने यह घोषणा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में प्लास्टिक एवं बर्न वार्ड, आधुनिक रसोईघर व पॉवर सब स्टेशन के लोकार्पण के बाद की।

विज्ञापन

समय:
3:35 PM

पथराव और लाठीचार्ज:
विधानसभा पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। बैरीकेडिंग तोड़कर एबीवीपी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में घुस गए और वहां से पथराव करने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने भी जमकर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन

समय:
1:10 PM

घेराव व प्रदर्शन:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के करीब 800 कार्यकर्ता शैक्षणिक अव्यवस्था, छात्र संघ चुनाव बहाली और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ता केकेसी कॉलेज के पास जमा हो गए हैं। सभी वहां से मार्च करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। पुसिल ने भी पूरी तैयारी करते हुए विधानसभा के सामने बैरीकेडिंग लगा दी है और पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
12:20 PM

धरना:
लक्ष्मण मेला मैदान में उत्तर प्रदेश प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का धरना चल रहा है।
समय:
11 AM

हत्या:
मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर 40 साल के अज्ञात शख्स की सिर कटी लाश मिली है। पुलिस हत्या की आशंता जाहिर कर रही है और तफ्तीश में जुट गई है।
समय:
10 AM

डबर मर्डर:
गोमतीनगर के विशाल खंड में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह वारदात तड़के सुबह हुई। दोनों ही युवक इलाहाबाद के बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक वहां का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। वह यहां नाम बदलकर रह रहा था।

यहां पढ़िए पूरी खबर।
समय: करीब 4 AM

आत्महत्या:
देर रात जिला जेल में एक 36 वर्षीय कैदी सरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, वह रात में बैरक की पहरेदारी कर रहा था। उसके बाद सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती हुई शौंचालय में पाई गई। बताया जा रहा है कि सरोज जमानत न हो पाने के कारण तनाव में था।
समय:
मंगलवार देर रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed