LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशखबरी: स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने घोषणा की है कि अब सभी सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच भी मुफ्त होगी। उन्होंने यह घोषणा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में प्लास्टिक एवं बर्न वार्ड, आधुनिक रसोईघर व पॉवर सब स्टेशन के लोकार्पण के बाद की।
समय: 3:35 PM
पथराव और लाठीचार्ज: विधानसभा पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। बैरीकेडिंग तोड़कर एबीवीपी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में घुस गए और वहां से पथराव करने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने भी जमकर लाठीचार्ज किया।
समय: 1:10 PM
घेराव व प्रदर्शन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के करीब 800 कार्यकर्ता शैक्षणिक अव्यवस्था, छात्र संघ चुनाव बहाली और शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। कार्यकर्ता केकेसी कॉलेज के पास जमा हो गए हैं। सभी वहां से मार्च करते हुए विधानसभा का घेराव करेंगे। पुसिल ने भी पूरी तैयारी करते हुए विधानसभा के सामने बैरीकेडिंग लगा दी है और पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
समय: 12:20 PM
धरना: लक्ष्मण मेला मैदान में उत्तर प्रदेश प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का धरना चल रहा है।
समय: 11 AM
हत्या: मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर 40 साल के अज्ञात शख्स की सिर कटी लाश मिली है। पुलिस हत्या की आशंता जाहिर कर रही है और तफ्तीश में जुट गई है।
समय: 10 AM
डबर मर्डर: गोमतीनगर के विशाल खंड में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह वारदात तड़के सुबह हुई। दोनों ही युवक इलाहाबाद के बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक वहां का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। वह यहां नाम बदलकर रह रहा था।
यहां पढ़िए पूरी खबर।
समय: करीब 4 AM
आत्महत्या: देर रात जिला जेल में एक 36 वर्षीय कैदी सरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, वह रात में बैरक की पहरेदारी कर रहा था। उसके बाद सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती हुई शौंचालय में पाई गई। बताया जा रहा है कि सरोज जमानत न हो पाने के कारण तनाव में था।
समय: मंगलवार देर रात