फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   litterateurs will be honoured by yogi adityanath.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे साहित्यकारों को सम्मानित, इन्हें मिलेगा सम्मान

Mon, 22 Jan 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
litterateurs will be honoured by yogi adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्‍थान की ओर से बसंत पंचमी पर सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सुबह 10.30 बजे से होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साहित्यकारों को संस्‍थान के वर्ष 2016 के सम्मान से नवाजेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित करेंगे। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान मेरठ में 1925 में जन्मे और पुणे में रह रहे आनंद प्रकाश दीक्षित को दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन्हें मिलेगा सम्मान
भारत भारती सम्मान (पांच लाख रुपये)-आनंद प्रकाश दीक्षित,लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-आनंद मिश्र अभय, हिंदी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-विद्या बिंदु सिंह, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-नंद किशोर आचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-महेश चंद्र शर्मा, अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-प्रो. नेत्रपाल सिंह, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये)-साहित्यानुशीलन समिति, मद्रास, साहित्य भूषण सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)-रामशरण गौड़, प्रो.जयप्रकाश, गणेश नारायण शुक्ल, वेद प्रकाश अमिताभ, मधुकर अष्ठाना, विजय रंजन, श्रीराम परिहार, सुरेंद्र दुबे, प्रेमशंकर त्रिपाठी, बलदेव भाई शर्मा, लोकभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कलाभूषण सम्मान (दो लाख रुपए)-मंजुला चतुर्वेदी, विद्याभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-हरिशंकर मिश्र, विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-देवेंद्र मेवाड़ी, पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख रुपये) -राजनाथ सिंह सूर्य, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-सत्यदेव टेंगर, बाल साहित्य भारती सम्मान (दो लाख रुपये)-भगवती प्रसाद द्विवेदी, मधु लिमये साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-शिव नारायण मिश्र, श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-हरि जोशी, विधि भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-राम अवतार सिंह, सौहार्द सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)- मनोहरमयुम यमुना देवी (मणिपुरी), प्रकाश भातंब्रेकर (मराठी), बाबू कृष्ण मूर्ति (कन्नड़), ओमप्रकाश पांडेय (संस्कृत), जेएल रेड्डी (तेलुगु), नंद कुमार मनोचा वारिज (पंजाबी), गंगेश गुंजन (मैथिली), वी. रवींद्रन (मलयालम), राजलक्ष्मी कृष्णन (तमिल), छत्रपाल-जोगिंदर पाल सराफ (डोंगरी), यासमीन सुल्ताना नकवी (उर्दू), मंजू मोदी (उड़िया), शशि शेखर तोषखानी (कश्मीरी), रामनिरंजन गोयनका (असमिया), हिंदी विदेश प्रसाद सम्मान (एक लाख रुपये)-सुवास कुमार, विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-प्रेमसुमन शर्मा, प्रणव शर्मा शास्त्री। इनके अलावा पुस्तकों पर नामित पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


लोकभवन में 7 को बंटेंगे संस्कृत संस्थान के सम्मान
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पुरस्कार सात फरवरी को लोक भवन में होने वाले समारोह में बांटे जाएंगे। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित संस्कृत विद्वानों को सम्मानित करेंगे। समारोह में वर्ष 2016 और 2017 के सम्मान एक साथ बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed