Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   literature play important role to development of dalits

Lucknow News: दलितों की दशा सुधारने में साहित्य अहम

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
literature play important role to development of dalits
लखनऊ। माल एवेन्यू के एक होटल में दो दिवसीय मेटाफर लिटफेस्ट-2022 के पहले दिन साहित्य और पुस्तकों पर चर्चा में नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। दलित साहित्य से लेकर स्त्री-पुरुष समानता पर बात हुई तो वहीं युवाओं का साहित्य के प्रति घटते रुझान पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

प्रारंभिक सत्र में दलित साहित्य-प्रभाव और महत्व विषय पर आयोजित चर्चा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि आज भी जातीय आधार पर भेदभाव के चलते जब कोई युवा शहर में कमरा खोजने निकलता है तो उसे कमरा नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि यह बात सुखद है कि दलितों की दशा सुधारने में साहित्य का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ब्लॉगिग जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बढ़-चढ़कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा दिखानी चाहिए। उनके साथ चर्चा में साहित्यकार प्रीती चौधरी और संतोष वाल्मीकि मौजूद रहे। इससे पहले डॉ. विवेक पंडित की पुस्तकों गिव अ डैम और मेंस नो पॉश का विमोचन हुआ। डॉ. विवेक ने बताया कि उनकी पहली पुस्तक उन चीजों का विरोध करती है जो हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं तो वहीं दूसरी पुस्तक पुरुषों के खोए सम्मान को वापस लाने की कोशिश है।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को दर्शाने के लिए शब्द ही नहीं
एक सत्र में जर्मन नॉवेल नीला गहना पर साहित्यकार शिप्रा चतुर्वेदी और प्रेमकान्त तिवारी के बीच बातचीत हुई। डॉ. शिप्रा चतुर्वेदी ने कहा कि जब स्त्रियां स्वयं में शक्तिशाली हैं तो उन्हें खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी... गीत में उनकी शक्ति को परिभाषित करने केलिए किसी मर्दाने शब्द को प्रयोग क्यों करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम इस बात को झुठला नहीं सकते कि महिलाओं के सशक्तीकरण को बताने के लिए कोई शब्द ही नहीं बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीता के खत राम के नाम
शाम के सेशन में नंदिनी नारायण की दो पुस्तकों सीता के खत राम के नाम और राम कथा का लोकार्पण हुआ। पहली पुस्तक कविता संग्रह है जिसमें सीता को एक आधुनिक स्त्री के रूप में दर्शाया गया है। वहीं दूसरी पुस्तक प्रसिद्ध भारतविद् नीलेश नीलकंठ ओक के शोध ग्रंथ द हिस्टॉरिक रामा का हिंदी अनुवाद है। संचालन आरोहिणी नारायण ने किया। पूर्व मुख्य सचिव जेएस मिश्र, डॉ. मधु चतुर्वेदी, कवयित्री विनीता मिश्रा और इतिहासकार कीर्ति नारायण मौजूद रहीं।

ऐतिहासिक इमारतों के प्रति संवेदनशीलता
एक अन्य बैठक में कोविड के दौरान उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद ऐतिहासिक कहानियों के सेशन में चार्ली मैक्फॉललैंड, रितु गुलाटी, मरुफ कल्मन, जयदीप नरायन माथुर मौजूद रहे। मरूफ कल्मन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आज का युवा ऐतिहासिक इमारतों के प्रति संवेदनशील हो चुका है। कभी ऐसा भी समय था कि ऐतिहासिक इमारतों की जगहों पर क्रिकेट मैदान या खंडहर नजर आता था। एक अन्य सत्र चूल्हा चादर चाहरदीवारी और कविता में मीनू खरे, सुशीला पुरी, संध्या सिंह, रूपम मिश्र ने काम साथ भी साहित्य से कैसे जुड़ा जा सकता है, इस पर अपने विचार व्यक्त किए। उर्दू जुबां उर्दू शायरी और हमारा लखनऊ विषय पर मशहूर शायर फरहत एहसास और अभिषेक शुक्ला के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed