{"_id":"603e78d9a04af65c0a1ed7bf","slug":"list-of-reservation-of-panchayat-posts-and-wards-released-in-60-percent-districts-including-amethi-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी, बाराबंकी समेत 60 प्रतिशत जिलों में ही पंचायत पदों व वार्डों के आरक्षण की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी, बाराबंकी समेत 60 प्रतिशत जिलों में ही पंचायत पदों व वार्डों के आरक्षण की सूची जारी
Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वाडों) के आरक्षण संबंधी कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश में अवध के अमेठी व बाराबंकी सहित करीब 60 प्रतिशत जिलों में ही आरक्षण की प्रस्तावित सूचियां प्रकाशित की जा सकी। अन्य जिलों में माथापच्ची जारी है। बुधवार को प्रस्तावित आरक्षण सूची प्रकाशन का अंतिम दिन है। आरक्षण संबंधी प्रस्तावों पर चार से आठ मार्च तक आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी।
शासन स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के आरक्षण संबंधी सूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। विकास खंड के प्रमुख पदों की जिलावार आरक्षण सूची भी शासन स्तर से किए जाने की व्यवस्था है। शासन यह सूची जिलों को भेज चुका है। जिलों में डीएम के स्तर से प्रमुख व प्रधान के पदों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के प्रस्तावित आरक्षण की कार्यवाही की जानी है। इसके लिए दो दिन गए हैं। पहले दिन, मंगलवार को पूरे दिन जिले से लेकर क्षेत्र पंचायतों तक लोग आरक्षण सूची के इंतजार में डटे रहे।
पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शाम तक 60 प्रतिशत जिलों में आरक्षण संबंधी सूची का अंतरिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिन जिलों में अभी प्रकाशन नहीं हो पाया है वहां बुधवार को हो जाएगा।