{"_id":"68dbc4a1e08c98c0f2079eb1","slug":"liquor-sale-banned-in-lucknow-on-gandhi-jayanti-district-excise-officer-issued-orders-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS : गांधी जयंती पर लखनऊ में शराब बिक्री पर रोक, जिला आबकारी अधिकारी ने जारी किया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS : गांधी जयंती पर लखनऊ में शराब बिक्री पर रोक, जिला आबकारी अधिकारी ने जारी किया ये आदेश
Tue, 30 Sep 2025 05:23 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:23 PM IST
सार
लखनऊ में जिला आबकारी ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, 2 अक्टूबर को शराब की दुकान पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन
2 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर लखनऊ में सभी प्रकार की शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आबकारी विभाग के निर्देशानुसार इस दिन जिले की देशी शराब की दुकानें, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बार अनुज्ञापन, BWFL 2, 2B, 2C, CL2, FL2, FL2B, FL16/17, FL8/9/9A, सीसीडी डिपो सहित थोक व खुदरा मदिरा बिक्री से जुड़े सभी संस्थान भी बंद रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी ने आदेश जारी कर सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन