{"_id":"5d8f2b258ebc3e93dd48f1cf","slug":"liquor-bottles-flowing-in-canal-of-barabanki-news-people-gathered-to-collect-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : नहर में बहती मिलीं शराब की बोतलें, लूटने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : नहर में बहती मिलीं शराब की बोतलें, लूटने उमड़े लोग
Sat, 28 Sep 2019 03:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
नहर से बरामद शराब की बोतल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी क्षेत्र की नहर में शुक्रवार को कई जगह शराब की बोतलें बहती मिलीं। इस जानकारी पर ग्रामीणों में शराब की बोतलें हासिल करने की होड़ मच गई। सूचना पर डीएम, एएसपी और जिला आबकारी अधिकारी ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांवों में मुनादी कराकर लोगों को नहर में मिली शराब न पीने की सलाह दी। शराब जहरीली होने की आशंका है। पुलिस ने कई ग्रामीणों से शराब की बोतलें वापस भी लीं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शराब की बोतलें शुक्रवार सुबह जैदपुर क्षेत्र के अजपुरा गांव के पास शारदा नहर में बहती देखी गईं। कुछ ही देर में शराब की बोतलें हासिल करने में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बहुत से ग्रामीण नहर में उतरकर बोलतें ले भागे। इसकी सूचना पर जैदपुर पुलिस छानबीन करने पहुंची तो पता चला कि रसौली के पास चौपुला और इंधोलिया में भी लोग नहर से शराब की बोतलें निकाल रहे हैं। सतरिख क्षेत्र के नानमऊ में भी शराब की बोतलें मिलने की खबर पहुंची।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस पर एएसपी अशोक कुमार और एसडीएम अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। शराब जहरीली होने की आशंका के चलते पुलिस ने उसे न पीने को लेकर गांव में मुनादी कराई। ग्रामीणों से करीब 40 बोतलें पुलिस ने वापस लीं।
डीएम डॉ. आदर्श सिंह भी अजपुरा नहर के पास पहुंचकर जांच की और जिला आबकारी अधिकारी को बरामद शराब की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद शराब को लखनऊ लैब भेजा गया है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि नानमऊ और अजपुरा के पास नहर में शराब की बोतलें बहती मिलीं। नहर में शराब के पहुंचने की जांच की जा रही है। जैदपुुर और सतरिख थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
चुनाव के लिए शराब लाने की आशंका
जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अवैध तरीके से शराब लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में ही शराब की बरामदगी से आशंका को बल मिल रहा है। इसके साथ यह भी माना जा रहा कि पंजाब की एनबी ग्रुप की शराब ले जाने के दौरान तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए नहर में फेंक दी।