{"_id":"6410c198d4f2410a79084ff3","slug":"liquor-beer-cannabis-shops-allotted-through-e-lottery-second-phase-of-e-lottery-completed-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : ई-लॉटरी के जरिए शराब, बीयर, भांग की दुकानें आवंटित, दूसरे चरण की ई-लॉटरी संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : ई-लॉटरी के जरिए शराब, बीयर, भांग की दुकानें आवंटित, दूसरे चरण की ई-लॉटरी संपन्न
Wed, 15 Mar 2023 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:19 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के 60 जिलों में एनआईसी के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में ई-लॉटरी संपन्न हुई। इन दुकानों के आवंटन से लगभग 60 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी।
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी के दूसरे चरण में देशी मदिरा की 311, विदेशी मदिरा की 305, बीयर की 45, भांग की 238 दुकानों तथा 32 मॉडल शॉप का आवंटन किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के 60 जिलों में एनआईसी के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में ई-लॉटरी संपन्न हुई। इन दुकानों के आवंटन से लगभग 60 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी।
विज्ञापन
ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 831 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग 2.64 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। अवशेष 584 दुकानों का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के तृतीय चरण में सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश की 98 प्रतिशत दुकानों का आवंटन हो चुका है।
विज्ञापन