फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Link express way will be build in Lucknow.

UP Budget 2024: 500 करोड़ के लिंक एक्सप्रेसवे से आसान होगी टाउनशिप की राह

Mon, 05 Feb 2024 07:15 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Feb 2024 07:15 PM IST
सार

लखनऊ में 500 करोड़ रुपये की लागत से लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जो कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इसे आवास विकास की तीन टाउनशिप से इसका कनेक्शन होगा।

विज्ञापन
Link express way will be build in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए 500 करोड़ रुपये से लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे पूर्वांचल के जिलों से आगरा और दिल्ली का आवागमन तो आसान होगा ही, आवास विकास की तीन नई टाउनशिप में रहने वालों को भी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद मोहनलालगंज क्षेत्र की 2763 हेक्टेयर जमीन पर किसान पथ, इंदिरा कैनाल एवं पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टाउनशिप विकसित करने के लिए ले-आउट तैयार कर रहा है। आवास विकास ने इन तीनों टाउनशिप को आपस में जोड़ने के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


इससे नई टाउनशिप की करीब 15 लाख आबादी का पूर्वांचल एवं दिल्ली की ओर आवागमन सुगम होगा। गाजीपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद सीधे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय और ईंधन की बचत होगी
वर्तमान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आने वालों को दिल्ली की ओर जाने के लिए एक्सप्रेसवे को छोड़ना पड़ता है। लोगों को कई व्यस्त चौराहों और सड़कों से गुजर कर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे तक पहुंचना पड़ता है। इससे वे जाम में फंसते हैं। लिहाजा काफी समय बेकार होने के साथ ही ईंधन भी फुंक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed