फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lineman beaten

Lucknow News: बिजली कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को पीटा

Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lineman beaten
शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र में रविवार को बिजली कनेक्शन काटने पर संविदा लाइनमैन की पिटाई कर दी गई। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिवगढ़ उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन दिनेश कुमार के मुताबिक उसने चार दिन पहले बेडारू गांव में बिल नहीं चुकाने पर पंकज व हरिकरन के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। रविवार को वह काटे गए कनेक्शन की चेकिंग करने गांव पहुंचा तो पता चला कि दोनों लोगों ने अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन जोड़ लिया है। इसकी शिकायत जेई से की।
विज्ञापन

जेई ने कनेक्शन दोबारा काटने का निर्देश दिया। कनेक्शन काटने की कोशिश के दौरान पंकज, हरिकरन के साथ हनुमान व आलोक कुमार ने उसकी पिटाई कर दी। लाइनमैन की घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed