फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Line of five pillars drawn without estimate

Lucknow News: बिना एस्टीमेट पांच खंभों की लाइन खींची

Mon, 17 Jun 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Line of five pillars drawn without estimate
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ के अंतर्गत आने वाले मीरगंज में पांच खंभों की लाइन बिना एस्टीमेट के खींच दी गई। इस पूरे खेल में अवर अभियंता (जेई) की भूमिका संदिग्ध है। शिकायत होने पर अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच उपखंड अधिकारी को सौंपी है। इस खेल की पोल खुलने पर अभियंताओं व कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र भुएमऊ के अंतर्गत सकरा गांव में एक उपभोक्ताओं को तीन साल पहले केबल कनेक्शन दिया गया था। यह लाइन सकरा गांव से जुड़ी थी। वोल्टेज कम मिलने पर उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता से संपर्क साधा। इस पर उन्होंने पड़ोसी गांव मीरगंज के एक नलकूप उपभोक्ता के ट्रांसफार्मर से सकरा गांव के उपभोक्ता के नलकूप के लिए पांच खंभों की लाइन खींचवा दी। इसका कार्यालय से कोई एस्टीमेट नहीं बनाया गया है। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि लाइन बनाने के नाम पर मोटी रकम वसूली गई। इसकी पोल खुलने पर अभियंताओं में खलबली मची है। सभी मामले को दबाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

उधर, अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लाइन कैसे बनी जांच के बाद पता चलेगा। अधीक्षण अभियंता आरएन सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यदि जेई की भूमिका संदिग्ध मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed