फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lights go off during wedding season, shops and showrooms remain dark for two hours

Lucknow News: सहालग में बत्ती गुल, दुकान-शोरूम में दो घंटे अंधेरा

Mon, 10 Nov 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lights go off during wedding season, shops and showrooms remain dark for two hours
मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करता दुकानदार और दुकान में सन्नाटा।
लखनऊ। टिकैत राय तालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन सुधार कार्य कराए जाने के चलते सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे गणेशगंज, बाजारखाला, तालकटोरा रोड, रानीगंज समेत आसपास के बाजारों पर व्यापक असर पड़ा। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक दुकानों और शोरूमों में अंधेरा छा गया, जिससे खरीदारी करने आए परिवारों को मनपसंद कपड़े चुनने में दिक्कत हुई। पूरी तरह बिजली पर निर्भर रहने वाले काम ठप पड़ गए।
विज्ञापन

गणेशगंज के कपड़ा व्यापारी अशोक मोतियानी ने बताया कि ट्रांसमिशन इकाई ने बिजली कटौती की सूचना दो दिन पहले शुक्रवार को ही जारी कर दी थी। रविवार को बाजार पूर्वाह्न 11 बजे खुले तो दोपहर 12:30 बजे तक दुकानों में इनवर्टर से रोशनी बनी रही, लेकिन डिस्चार्ज होते ही अंधेरा फैल गया। उन्होंने कहा कि अब बाजारों में जनरेटर सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है, जिसके कारण दुकानदारों को मोबाइल और इमरजेंसी लाइट के सहारे काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन

रोशनी के अभाव में न सिर्फ गणेशगंज, बल्कि आसपास के सभी बाजारों में व्यापार पर असर पड़ा। इस पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बिजली मरम्मत बाजारों के साप्ताहिक बंदी के दिन होनी चाहिए, ताकि व्यापार प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में रही आपूर्ति बाधित
बिजली कटौती का असर राजेंद्रनगर, मोतीनगर, बसीरतगंज, खुर्शेदबाग, दुर्विजयगंज, निवाजखेड़ा, ऐशबाग, खजुहा, रामनगर, ओल्ड लेबर कॉलोनी, बाजारखाला, हैदरगंज, मोतीझील कॉलोनी, बुलाकी अड्डा, पांडेय तालाब, मिल रोड, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र, करेहटा, न्यू कैंपबेल रोड, इरम डिग्री कॉलेज, संजय होटल, न्यू हैदरगंज, बेगम बाग, ओल्ड कैंपबेल रोड, शीला गार्डन, पत्थर कट्टा, एक्जॉन स्कूल क्षेत्र, शेखपुर हबीबपुर, अमन विहार, गुलशन विहार, किशोर विहार, सोना भट्ठा, बरौरा हुसैनबाड़ी, सिल्वर सिटी, ग्रीन सिटी, एफ ब्लॉक राजाजीपुरम, पीर बक्का, सीएमएस स्कूल क्षेत्र, काला पहाड़, सरीपुरा, कनक सिटी, भुइयन देवी मंदिर, राज गार्डन, मोहान रोड, अशोक विहार, टैक्सी स्टैंड, ज़ुडियो मॉल, ई ब्लॉक राजाजीपुरम, अशरफनगर, सेक्टर 11 व 12 राजाजीपुरम, मोहन भोग, बाबा की बगिया, रुकंदीपुर, महिला डिग्री कॉलेज समेत आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं पर पड़ा।

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करता दुकानदार और दुकान में सन्नाटा।

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करता दुकानदार और दुकान में सन्नाटा।

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करता दुकानदार और दुकान में सन्नाटा।

मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करता दुकानदार और दुकान में सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed