Lucknow Weather: मौसम अपडेट: सुबह से ही छाए रहे बादल, गरज-चमक के साथ बारिश व ओले पड़ने की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली जिससे लोगों ने ठिठुरन महसूस की और घरों में ही दुबके रहे।
हालांकि, कार्यदिवस होने के कारण लोग कार्यालयों के लिए सुबह ही निकले और सड़कों पर यातायात रहा। वहीं, कोरोना और मौसम की मिजाज को देखते हुए लोग वर्क फ्रॉम होम ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा।
पश्चिमी यूपी में बारिश और कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
उधर, शनिवार देर रात और रविवार को बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले पड़े। सुबह से शाम तक मेरठ में 17.4, नजीबाबाद में 11.6, मुजफ्फरनगर में 7, अलीगढ़ में 8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लखनऊ समेत प्रदेश के हिस्सों में भी बूंदाबांदी और बारिश हुई।
राजधानी लखनऊ में गलन भरी ठंड के बीच रविवार तड़के ट्रांसगोमती और सिसगोमती के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर में निकली धूप ने सुबह की ठंड से मामूली राहत का अहसास कराया, लेकिन बदली के चलते धूप कमजोर पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 36-48 घंटों के दौरान राजधानी समेत आसपास के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तेजी से चढ़ा। यह बीते 24 घंटे में लगभग 5 डिग्री अधिक 6.8 डिग्री के मुकाबले 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पछुआ का प्रभाव कमजोर पड़ने के चलते तापमान बढ़ा है। आने वाले दो दिनों के दौरान राजधानी समेत आसपास के हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी, हल्की बारिश हो सकती है।