{"_id":"5f0ff1bb089db46edd27e587","slug":"lifts-of-srishti-apartment-closed-people-imprisoned-for-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः सृष्टि अपार्टमेंट की लिफ्टें बंद, 48 घंटे कैद रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः सृष्टि अपार्टमेंट की लिफ्टें बंद, 48 घंटे कैद रहे लोग
Thu, 16 Jul 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट में लिफ्ट सही कराने पहुंचे एलडीए के अभियंता
- फोटो : amar ujala
एलडीए के कुर्सी रोड स्थित 12 मंजिला सृष्टि अपार्टमेंट में बारिश का पानी लिफ्ट के पिट में जाने से रोकने के लिए कांच नहीं लगाने से 48 घंटे फ्लैटों में 150 परिवारों को कैद होना पड़ा। आवंटियों ने वीसी से शिकायत की तो अपार्टमेंट पहुंचे इंजीनियरों ने सभी आठ टॉवर्स में दो में से एक लिफ्ट उपयोग के लिए बुधवार देर रात शुरू करा दी। बाकी लिफ्ट गुरुवार को सुबह शुरू कराई जाएंगी।
अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए के सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई की रात बारिश में लिफ्टों की पिट में पानी भर गया। इससे लिफ्ट की बिजली बंद करनी पड़ी। लिफ्ट लगाने वाली कंपनी ने दो दिन तक लिफ्ट बंद रखने की जरूरत बता दी। इसके बाद भी पानी निकालने का काम मंगलवार को नहीं किया गया।
बुधवार को वीसी से शिकायत की तो बाद एलडीए के अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। तब पानी निकालने का काम शुरू हुआ। नवनीत शर्मा का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा के चलते फुहार से लिफ्ट की पिट में पानी भर गया। इसे रोकने के लिए अब लिफ्ट के आगे की खुली जगह में कांच लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सभी आठ टॉवरों की 16 में से आठ लिफ्ट चल गई हैं। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट में कई बुजुर्ग आठवीं मंजिल या इससे ऊपर रहते हैं। इनमें से कुछ की तबियत भी खराब चल रही है। उन्हें लिफ्ट बंद होने से दिक्कत हो गई। विवेक शर्मा ने बताया कि देर रात लिफ्ट तो शुरू हो गईं। लेकिन, आठ में से दो टॉवर एच और टॉवर ई की लिफ्ट दोबारा बंद पड़ गई।