फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment to two for killing the driver and robbing the car

Lucknow News: चालक की हत्या कर गाड़ी लूटने में दो को आजीवन कारावास

Fri, 22 Dec 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two for killing the driver and robbing the car
लखनऊ। चालक की हत्या कर वाहन लूटने के आरोपी सतीश सिंह उर्फ गुड्डू और आशीष सहाय उर्फ आशू को दोषी ठहराकर एडीजे सोमप्रभा मिश्रा ने आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


कोर्ट में सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी ने बताया कि वादी सूर्यभान सिंह ने पांच अगस्त 2002 को गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रैवल एजेंसी का काम करते हैं। चार अगस्त को शक्तिनगर में रहने वाले परिचित जयनाथ सिंह के रिश्तेदार बनकर आए आरोपियों ने टाटा सूमो बुक कराई और चालक सईद के साथ गाड़ी लेकर चले गए। अगले दिन चालक सईद का शव बाराबंकी के देवा में पड़ा मिला। सिर में गोली मारकर सईद की हत्या कर गाड़ी लूट ली गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आशीष सहाय, सतीश सिंह और विजय मेनन उर्फ पिंटू उर्फ वालिया के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। आरोपी विजय के फरार होने के चलते कोर्ट में अन्य दोनों को दोषी ठहराकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed