फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life imprisonment to four in double murder

Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में चार को उम्रकैद

Mon, 01 Apr 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to four in double murder
लखनऊ। भूमि विवाद सुलझाने के लिए घर बुलाकर दोहरा हत्याकांड करने के आरोपी गंगा बख्श सिंह, राम लखन यादव, बाबूराम यादव व विजय यादव को दोषी ठहराकर एडीजे सोमप्रभा ने उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने गंगा बख्श सिंह यादव, राम लखन यादव व बाबूराम यादव को कुल 8500 रुपये और विजय यादव को 7500 रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है।
विज्ञापन



कोर्ट में सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी ने बताया कि वादी भारत प्रसाद ने 26 जून 2009 को थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 26 जून 2009 को उसका पुत्र श्रीराम ये कहकर घर से गया था कि मोहनलालगंज वाली जमीन का विवाद सुलझाने के लिए गंगा बख्श सिंह यादव ने घर पर बुलाया है। इसके बाद श्रीराम अपने दोस्त अशोक निवासी देवी खेड़ा के साथ गंगा बख्श सिंह के घर बलदेव विहार चला गया। काफी देर तक श्रीराम व उसका साथी नहीं लौटा तो वादी ने अपने दूसरे पुत्र मनमोहन व अजीत को गंगा बख्श के घर भेजा। वहां दोनों ने देखा कि गंगा बख्श सिंह व उसके भाई राम लखन यादव व बाबू यादव तथा उनके पिता रामदत्त ने श्रीराम व अशोक की अपने घर में हत्या कर दी है। दोनों के शव गंगा बख्श के घर में ही पड़े थे। आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने श्रीराम और अशोक की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed