फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   licence of petrol pumps who get caught in petrol theft to be cancelled.

पेट्रोल चोरी करने वाले सभी 194 पंपों के लाइसेंस रद्द होंगे

Thu, 06 Jul 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Jul 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
licence of petrol pumps who get caught in petrol theft to be cancelled.
file foto - फोटो : amar ujala

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये पेट्रोल-डीजल चोरी करते पकड़े गए सभी 194 पंपों का लाइसेंस रद्द होगा। तेल कंपनियों ने शासन को बताया है कि वे 31 जुलाई तक ऐसे सभी पंपों का लाइसेंस निरस्त करा देंगी। इन पेट्रोल पंपों के बंद होने से पैदा होने वाले हालात से निपटने के लिए शासन ने जिलाधिकारियों से क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान मांगा गया है।

विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने बुधवार को पेट्रोल पंपों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने अब तक सिर्फ 60 एफआईआर होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  चोरी करने वाले पेट्रोल पंपों के बाकी बचे मालिकों और मैनेजेरों के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर कराकर उनकी गिरफ्तारी कराई जाए। गौरतलब है कि तेल चोरी के खुलासे के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में 6600 पेट्रोल पंपों की जांच कराई थी। इनमें से 194 पेट्रोल पंपों पर खामियां और चोरी पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की परेशानियों का भी रखें ध्यान

licence of petrol pumps who get caught in petrol theft to be cancelled.
file photo - फोटो : amar ujala

बैठक में ताकीद किया गया कि ऐसे पेट्रोल पंपों को सील करने, संचालकों पर एफआईआर और लाइसेंस निरस्त कराने के साथ ही पेट्रोल पंपों के बंद होने से जनता को होने वाली दिक्कतों का भी ध्यान रखा जाए। उन्हें नजदीकी पेट्रोल पंपों केबारे में जानकारी दी जाए। इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी साइन बोर्ड लगवाएं।

लखनऊ के सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप होंगे सील
तेल चोरी केमामले में लखनऊ सबसे आगे रहा। यहां 43 पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए चोरी पकड़ी गई थी। दूसरे नंबर पर आगरा है जहां 23 पेट्रोल पंप पर चोरी केसाक्ष्य मिले थे।

इस मामले में बाराबंकी तीसरे नंबर पर रहा जहां 20 पंपों पर तेल चोरी पकड़ी गई थी। यानी पूरे प्रदेश में चोरी करते पकड़े गए पेट्रोल पंपों में करीब 44.5 फीसदी इन्हीं तीन जिलों से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed