{"_id":"5bc74c4fbdec22698e6eaadd","slug":"licence-of-ashish-pandey-s-weapon-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाहर पिस्टल लहराने के मामले में आशीष पांडेय के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के बाहर पिस्टल लहराने के मामले में आशीष पांडेय के तीनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद पुत्र आशीष पांडेय द्वारा दिल्ली के होटल के बाहर पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पिस्टल व रायफल समेत उसके तीन असलहों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस उच्चाधिकारियों के पत्र के आधार पर प्रशासन ने तीनों शस्त्रों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी थी।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने जनपद पुलिस को आशीष पांडेय के शस्त्रों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया था। जिसकी कापी मिलने के बाद आशीष पांडेय के पास मौजूद असलहों की डिटेल निकाली गई। जिसमें पाया गया कि आशीष के नाम एक पिस्टल, एक रायफल व एक दो नाली बंदूक का लाइसेंस है। तीनों ही शस्त्रों को देश के किसी भी राज्य में ले जाने की अनुमति भी मिली हुई है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश के आधार पर पुलिस प्रशासन ने विभागीय रिपोर्ट कुछ देर में ही तैयार करा ली। इसके बाद एसपी विपिन कुमार मिश्र ने तीनों लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले में आशीष को 'क्यों न लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं' का नोटिस भी जारी कर दिया है। जिस पर जवाब देने के लिए उसे 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। तय समय में जवाब न देने पर उसके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।