फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   letter to prime minister from poet pankaj prasun

Lucknow News: पाठ्य पुस्तकाें से विदेशी उपमाओं को हटाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Mon, 15 Sep 2025 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
letter to prime minister from poet pankaj prasun
प्रधानमंत्री को भेजे पत्र के साथ कवि पंकज प्रसून। स्वयं
लखनऊ। कालिदास-भारत के शेक्सपियर, सूरदास-मिल्टन ऑफ इंडिया, कश्मीर- स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया, इलाहाबाद- ऑक्सफोर्ड ऑफ ईस्ट... ये कुछ ऐसी उपमाएं हैं जो पाठ्यपुस्तकों में बच्चाें को पढ़ाई जाती रही हैं। भारतीय लेखकों और यहां के शहरों को विदेशी उपमाओं से विभूषित करने के इस कृत्य पर राजधानी के हास्य-व्यंग्य कवि पंकज प्रसून ने आपत्ति जताई है। सीडीआरआई में तकनीकी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे पंकज प्रसून का कहना है कि देश की आजादी के 77 साल बाद भी कई पाठ्यपुस्तकों व सामान्य ज्ञान साहित्य में ऐसी विदेशी उपमाएं पढ़ाया जाना भारतीय अस्मिता का अपमान है।
विज्ञापन


इस संबंध में पंकज प्रसून ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि ये उपमाएं औपनिवेशिक मानसिकता की उपज थीं जिनका उद्देश्य भारतीय साहित्य, संस्कृति और नगरों की मौलिकता को कमतर सिद्ध करना था। उन्होंने लिखा है कि आज भी जब हमारे नौनिहाल इन तुलनाओं को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ते हैं तो उनके मन में यह धारणा बैठ जाती है कि भारत की महानता तभी मान्य है जब उसकी तुलना यूरोप या अन्य विदेशी उपमाओं से की जाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य भारतीयता को केंद्र में लाना है। पंकज प्रसून ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पाठ्यपुस्तकों में दर्ज इन उपमाओं की प्रतियां भी संलग्न की हैं।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से उठाईं ये मांगें -

- शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी को निर्देशित किया जाए कि सभी विदेशी उपमाओं को पाठ्यपुस्तकों से हटाया जाए।
- भारतीय महापुरुषों, साहित्यकारों व नगरों का परिचय उनकी मौलिक विशेषताओं व गौरवशाली परंपरा के आधार पर दिया जाए।
- प्रतियोगी परीक्षाओं व सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में भी यही सुधार सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed