फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Less than 50 percent vaccination in third phase

50 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण, कई स्वास्थ्यकर्मियों ने बंद कर लिए मोबाइल तो कई के नंबर निकले गलत

Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Less  than 50 percent vaccination in third phase
लोहिया इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद खुशी जाहिर करते हुए। - फोटो : LKO CITY
राजधानी में वैक्सीन लगवाने को लेकर अभी भी स्वास्थ्यकर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह यह कि तीसरे चरण में 48.70 प्रतिशत का ही टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि कई स्वास्थ्यकर्मियों ने मोबाइल बंद कर लिए और कई के नंबर गलत निकले। ग्रामीण इलाकों में भी अभी तक टीकाकरण का ग्राफ नहीं बढ़ा।
सबसे कम टीकाकरण चिनहट समेत अन्य सीएचसी का रहा। शहर में 44 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
116 बूथ पर 14311 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होना था। हर बूथ पर 125 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था।
सभी संस्थानों में सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक महज 30 से 40 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका।
केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल, लोहिया, रानीलक्ष्मीबाई समेत सीएचसी का यही हाल रहा। अफसरों ने स्वास्थ्यकर्मियों के नंबर पर कॉल करके उन्हें बुलाना शुरू किया।
ऐसे में सभी केंद्रों पर शाम छह बजे तक टीका लगा। इसके बाद भी 6970 हेल्थ वर्कर ही पहुंचे। जो कि करीब 48.70 प्रतिशत रहा। इससे पहले 16 जनवरी को पहले टीकाकरण में करीब 70 फीसदी ने टीका लगवाया था। वहीं, 22 जनवरी को 57.80 फीसदी हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन लगवाई थी।
विज्ञापन

सबसे कम टीकाकरण चिनहट में
जिला प्रतिरण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि जिले में सबसे कम टीकाकरण चिनहट में हुआ है। इसके बाद माल, काकोरी व मोहनलालगंज सीएचसी पर टीकाकरण कम हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ लोग छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद भी उनका नाम सूची में दर्ज करा दिया गया था। कई लोगों ने मोबाइल नंबर गलत दर्ज कराया था तो कुछ ने फोन बंद कर लिया था। वहीं, तीसरे तरण में माल सीएचसी में पहला टीका केंद्र अधीक्षक डॉ. विवेक वर्मा को तो दूसरा स्वास्थ्य कर्मी अनूप कुमार द्विवेदी को लगा। मलिहाबाद सीएचसी अधीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि टीकाकरण की लिस्ट में 125 नाम थे, जिसमें आधा लक्ष्य प्राप्त किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने पर भी नहीं आए
मोहनलालगंज में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने से टालमटोल कर रहे कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने गलत फोन नंबर तक दर्ज करा दिए। यहां 250 लोगों को टीका लगना था, लेकिन 78 लोग ही सीएचसी पहुंचे। टीकाकरण की सूची में शामिल लोगों को फोन कर बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed