फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   less maintenance will affect power supply of lucknow

गर्मी झेलने को रहें तैयार, 10 घंटे तक गुल रहेगी दो लाख लोगों की बिजली

Sat, 04 Jun 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jun 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
less maintenance will affect power supply of lucknow

लेसा की मनामानी लगातार बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी में लेसा आठ से दस घंटे तक बिजली कटौती कर मेटनेंस के काम करवा रहा है। शनिवार को भी जबरदस्त बिजली कटौती की योजना लेसा ने बना रखी है। 

विज्ञापन


लखनऊ के चिनहट उपकेंद्र का पैनल बदला जाएगा। इसके कारण सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस इलाके में रहने वाली करीब दो लाख लोगों को बिजली संकट झेलना होगा। 
विज्ञापन


लेसा अधिकारियों ने बताया कि चिनहट उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए पैनल बदला जा रहा है। शनिवार को चिनहट के 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र पर 11केवी पैनल बदलने का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से बिजली कटौती होगी। अधिकारियों ने बताया कि चिनहट क्षेत्र के दयाल रेसीडेंसी, तिवारीगंज, बीबीडी, जुगौर, चिनहट टाउन, जुगल किशोर क्षेत्रों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के बीच बारी-बारी से दो से तीन घंटों के लिए बाधित रहेगी। 


इन इलाकों में करीब दो लाख की आबादी रहती है, जिसमें बड़ी संख्या व्यापारियों की भी है। इतना ही नहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी संकट से भी लोगों को दो-चार होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed