फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lesa cut electricity of zarina begum house

बीमार गायिका जरीना बेगम की लेसा ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 27 Oct 2015 11:42 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
lesa cut electricity of zarina begum house

लेसा ने बेगम अख्तर अवार्ड से सम्मानित बीमार गायिका जरीना बेगम के घर की बिजली काट दी। इससे जरीना बेगम के घर में सोमवार को करीब चार घंटे अंधेरा रहा।

विज्ञापन

 
लेसा ने यह कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब बीमार गायिका को सम्मान देते हुए सरकार खुद उनके इलाज का पूरा खर्चा उठा रही है। जरीना बेगम के घर की बिजली कटी तो परिवार के सदस्यों ने शासन स्तर पर शिकायत की। इस पर डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


अमीनाबाद उपकेंद्र के तहत गणेशगंज के हाता खुदा बख्श निवासी गायिका जरीना बेगम के बीमार होने के कारण सरकार के खर्चे पर उनका रिवर बैंक कॉलोनी स्थित केके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उनके बेटे नावेद ने बताया कि सोमवार दोपहर 1:30 बजे लेसा टीम ने 1.35 लाख रुपये के बाकी बिल पर कनेक्शन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहा है जरीना का परिवार

lesa cut electricity of zarina begum house

नावेद ने बताया कि आर्थिक संकट के चलते काफी समय से बिल चुका नहीं सके, जिससे बकाये की रकम बढ़ती गई। बिजली काटे जाने पर शासन स्तर पर शिकायत की गई कि उनकी मां जरीना बेगम बीमार है और बिजली को काट दिया गया।

डीएम राजशेखर के हस्तक्षेप से जरीना बेगम के घर में उजाला हो सका। डीएम को जरीना बेगम के घर की बिजली काटे जाने की सूचना मिली तो लेसा के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार वर्मा को तत्काल बिजली जोड़ने का निर्देश दिया। डीएम ने यह भी दिया कि लेसा की ओर से जरीना बेगम को बिल चुकाने के लिए एक महीने की मोहलत दी जाए।

नावेद ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद भी लेसा टीम ने बिजली जोड़ने में करीब चार घंटे लगा दिए। कर्मचारी शाम 5:30 बजे बिजली जोड़ने आए। जबकि टीम उनकी बिजली काटने के बाद पास ही मोहल्ले में अन्य बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करनेे में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed